Saturday, August 28, 2021

संगीत की दुनिया मे उभरती कलाकार उर्वशी ने पंजाबी क़्वीन म्यूजिक एल्बम की रिलीज के साथ साकार किया अपना सपना

 "पंजाबी क्वीन" एल्बम यहाँ देखें https://www.youtube.com/watch?v=LooSny-Izms


 यू-ट्यूब पर हाल ही में रिलीज हुए बहुप्रशंसित म्यूजिक एल्बम "वांटेड प्रिंस" ने देश में संगीत की दुनिया में धूम मचा दी है। इस म्यूजिक एल्बम में मुख्य किरदार निभाने वाली उर्वशी ने अपने नए लॉन्च किए गए एल्बम "पंजाबी क़्वीन" में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के द्वारा समान रुप से लाइमलाइट बटोरी है। "पंजाबी क़्वीन" एल्बम को चंडीगढ़ के इंडो ग्लोबल कॉलेज में शूट किया गया है।

नटराज म्यूजिक द्वारा कम्पोज किए गए इस पंजाबी पॉप एल्बम के बोल माणक ने लिखे हैं। प्रसिद्ध रैपर प्रिंस कुमार के साथ उर्वशी की भावपूर्ण आवाज की बदौलत यह एल्बम यू-ट्यूब और कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लाख  से अधिक लाइक्स और प्रशंसा प्राप्त कर चुका है। तेजी से उभरती हुई अभिनय और मॉडलिंग क्षेत्र  की  सनसनी उर्वशी चंडीगढ़ के मोहाली से हैं। उन्होंने नए मीडिया में वायरल हो रहे इस टॉप रेटेड वीडियो से संगीत जगत में सफलतापूर्वक अपनी पहचान बनाई है।

प्रतिभाशाली गायिका एवं अभिनेत्री उर्वशी इस एल्बम को करने से पहले कई हरियाणवी गानों को अपनी आवाज़ दे चुकी हैं। अपने स्कूल के दिनों से ही उनका शोबिज़ की ओर झुकाव रहा है। और उन्होंने कई स्टेज शो किए हैं और अभिनय, मॉडलिंग और गायन की दुनिया में प्रवेश करते हुए जबर्दस्त प्रशंसा अर्जित की है।

एक लोकप्रिय गायिका के रूप में उभरना और अपने माता-पिता को गौरवान्वित करना उर्वशी का बचपन का सपना था। "पंजाबी क़्वीन" की हालिया रिलीज़ के साथ, उर्वशी का यह सपना सच हो रहा है, क्योंकि उन्होंने इस एल्बम में अपना पहला पंजाबी गाना रिलीज़ किया है। उर्वशी की छोटी बहन को भी सिंगिंग और एक्टिंग का उतना ही शौक है।

उर्वशी कहती हैं, “मैं इस दुनिया में अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हूं। सपनों को साकार करने की मेरी यात्रा के दौरान मेरे भाई-बहनों ने भी मेरा पूरा साथ दिया है। हालांकि वे मुझसे छोटे हैं फिर भी उन्होंने अपने कर्तव्यों को कुशलता और पूरी लगन से निभाया है।